देवास-कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह ठाकुर के केन्द्रीय चुनाव कार्यालय का शुभारंभ पूर्व सांसद एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव सज्जनसिंह वर्मा, वरिष्ठ नेता सुरेन्द्रसिंह जामगोद, साध्वी ऋचा गोस्वामी, शहर कांग्रेेस अध्यक्ष मनोज राजानी के द्वारा सम्पन्न हुआ। सर्वप्रथम फिता काटकर एवं माँ चामुण्डा-माँ तुलजा भवानी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित श्री वर्मा ने कहा कि यह लड़ाई महल के खिलाफ है। महल वह जहां आदमी पहुंच नही पाता। यहां तक कि गरीब तो क्या भाजपा का कार्यकर्ता भी घूस नही पाता। इस बार कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता खरा उतरेगा। वहीं सडक़ का आदमी महल से विधानसभा को मुक्ति दिलाएगा। इसी के साथ वरिष्ठ कांगे्रस नेता सुरेन्द्रसिंह जामगोद ने कहा कि शिवराजसिंह चौहान एक सास में हजारो घोषणाएं कर जाते है। चुनावो में उन्होंने अभी शुरूआत ही है और करीब 554 नई घोषणाएं कर दी। 12 हजार करोड़ रूपए के ओवर ड्राप में चल रही सरकार पैसा कहा से लाएगी। यह सरासर लोगो के साथ छलावा है। साध्वी गोस्वामी ने कहा कि सत्य, अंहिसा के मार्ग पर चलकर महात्मा गांधी ने जिस कांग्रेस की स्थापना की थी, वह आज भी उसी मार्ग पर चल रही है। जबकि एक राजनैतिक दल लोगो को ठग रहा है। भगवान राम के नाम पर बनने वाले मंदिर की चर्चा जब इस पार्टी की सरकार केन्द्र से लेकर राज्य तक होने के बावजूद मंदिर की बात बंद कर दी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने कहा कि आज पूरे शहर में कांग्रेस संंगठन तैयार हो चुका है और मै पहले ही कह चुका हूँ कि इस बार चुनाव संगठन लड़ रहा है। इसी के साथ आभार व्यक्त करते हुए प्रत्याशी श्री ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस के हर एक कार्यकर्ता अपने आप को जयसिंह ठाकुर समझे और इस चुनाव में काम करे। कार्यक्रम का संचालन दिनेश बैरागी ने किया। इसी के साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भागीरथ पहलवान, ओमप्रकाश भूतड़ा, नारायण खडक़े, सुभाष मिश्रा का कांग्रेस पार्टी में योगदान को लेकर शाल-श्रीफल व पुष्पमाला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।