*कुक्षी के इतिहास में कांग्रेस प्रत्याक्षी सुरेंद्रसिंह हनी बघेल का पहली नामांकन रैली हुई* ।
*हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में कांग्रेस की जीत 50 हजार पार का संकल्प लेकर कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्रसिंह हनी बघेल ने किया नामांकन दाखिल* ।
*नगर में पुष्प मालाओ के साथ नगर के नागरिकों ने कांग्रेस प्रत्याशी हनी बघेल का किया आत्मीय स्वागत*
*भाई दूज के दिन नगर की माताओं ,बहनों ने दिया ऐतिहासिक जीत का आशीर्वाद ।*
*ढोल की थाप पर हजारों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति मे प्रत्यासी हनी बघेल ने नामांकन भरा*
*कांग्रेसी पताका,ओर हजारों कार्यकर्ताओ की रैली के साथ हनी बघेल ने किया नामांकन*
*कार्यकर्ताओ को संबोंधित किया वरिष्ठों ने*
क़ुक्षी——- विधानसभा चुनाव 2018 के नामांकन की अंतिम तिथि दिवस आज कांग्रेस प्रत्याक्षी सुरेंद्र सिंह हनी बघेल ने हजारों कार्यकर्ताओ की रैली निकालकर नामांकन दाखिल किया।
नगर के मनावर रोड स्थित पेट्रोल पंप से निकली विशाल जनसमुदाय सहित इस रैली के नायक हनी बघेल का नगर के सुतार मोहल्ला, मेन रोड, जवाहर चौक, दाताहरी चौक, बढ़पुरा, सिनेमा चौराहा, विजय स्तंभ चौराहा, अलीराजपुर रोड, पर उपस्तिथ जनसमुदाय ने पुष्पमाला का स्वागत किया गया। नगर में स्वागत के बाद निकली विशाल रैली मार्केटिंग सोसाइटी ग्राउंड पर विशाल जनसभा में परिवर्तित हो गयी।
जनसभा में मध्यप्रदेश अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुजीब कुरेशी, जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कमल किशोर पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम जिराती,निसरपुर ब्लॉक अध्यक्ष गोपाल भाई, डही ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र डावर,बद्रीलाल अग्रवाल ,रामनारायण मोदी,मोहन सेठ गुप्ता, रामेश्वर पाटीदार सिलकुआ, राजू शर्मा,आदि उपस्तिथ थे।
सभा को विधानसभा युवक कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन बघेल ने क्षेत्रीय आदिवासी भाषा मे, चुनाव संचालक राज प्रकाश पहाड़िया, प्रकाश जैन निसरपुर ने अपने उद्बोधन में कांग्रेस प्रत्याक्षी सुरेंद्र सिंह हनी बघेल को भारी बहुमत से विजय बनाने के लिए कार्यकर्ताओ से ओर अधिक मेहनत कर की बात कही। मुजीब कुरेशी ने उपस्तिथ कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए विपक्षी प्रत्याशी को तंज कसते हुए कहा कि पले बड़े कांग्रेस में ओर अंत खराब करने भाजपा में शामिल हो गए कांग्रेस हमारी माँ है जो अपनी माँ का नही हो सका वह किसी का नही हो सकता।
हनी बघेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपक्षी भाजपा को कहा कि आज उनके पास अपना कोई प्रत्याक्षी नही मिला तो किसी भगोड़े कोंग्रेसी को अपना प्रत्याशी बना दिया।
सभा का संचालन प्रदीप पाटीदार ने किया,आभार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राधेश्याम जिराती ने किया।
उक्त जानकारी विधानसभा कांग्रेस के प्रवक्ता देवेंद्र जैन दी।