*समर्थन मूल्य पर अब तक खरीदी शुरू नही , किसान संघ ने दिया ज्ञापन*
*सेंधवा कपिलेश शर्मा* -विपणन संस्था द्वारा क्षेत्र के किसानों से समर्थन मूल्य पर मुंग, उड़द, मूंगफल्ली और ज्वार की खरीदी की। जानी थी। लेकिन अबतक खरीदी शुरू नहीं हुई है। इससे किसानों को परेशान होना पड़ रहा है। इसको लेकर किसान संघ के पदाधिकारियों ने यह समस्या एसडीएम के सामने रखी। एसडीएम ने खरीदी शुरू कराने का आश्वासन किसानों को दिया।
समर्थन मूल्य पर किसानों से उपज खरीदने के लिए 20 अक्टूबर को शासन ने विपणन संस्थाओं को आदेश दिया था। लेकिन 17 दिन बाद भी खरीदी शुरू नहीं हुई। इससे किसानों को उपज बेचने में परेशानी हो रही है। किसान संघ के तहसील अध्यक्ष निलेश शर्मा ने एसडीएम बीएस कलेश को बताया 20 अक्टूबर से विपणन संस्थाओं की सोसाइटी में पंजीकृत किसानों से खरीदी शुरू की जानी थी। लेकिन अबतक खरीदी शुरू नहीं की गई है। इससे किसान उपज बेचने के लिए परेशान हो रहा है। एसडीएम कलेश से शीघ्र खरीदी शुरू करवाने की मांग की गई। एसडीएम ने विपणन संस्था के कर्मचारियों से खरीदी शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इस दौरान उपेंद्र सोनी, ब्रजमोहन शास्त्री, हेमंत शर्मा, गोपी मंडलोई आदि मौजूद रहे।
विपणन संस्था के पर्यवेक्षक सैफुद्दीन सैफी ने बताया 20 अक्टूबर से खरीदी शुरू करने का आदेश मिला था। लेकिन समर्थन मूल्य खरीदी करने वाले सॉफ्टवेयर पर दिक्कत होने से पंजीकृत किसानो की जानकारी नहीं दिख रही थी। 28 अक्टूबर को सॉफ्टवेयर पर किसानों की जानकारी अपडेट की गई। लेकिन सर्वियर नहीं होने से खरीदी शुरू नहीं हो सकी है। शनिवार को विपणन संस्था द्वारा सर्वियर की नियुक्ति की गई है। उसके बाद किसान जानकारी लेने नहीं पहुंचे थे। किसानों से सेम्पल बुलवाकर खरीदी शुरू करेंगे। किसान की उपज के सैम्पल को देखकर सर्वियर पास करेगा। उस किसान की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। उपज बेचने का मैसेज भी किसान के नंबर पर जाएगा। इसके बाद किसान से खरीदी की जाएगी। मुंग एवं उड़द से लिए जिले में बड़वानी और सेंधवा में खरीदी केंद्र बनाए गए है। वही मूंगफल्ली और ज्वार की खरीदी सभी विपणन संस्थाओ में खरीदी होगी। ब्लॉक क्षेत्र में सेंधवा, धनोरा एवं बलवाड़ी में समर्थन मूल्य पर खरीदी की जाएगी
समर्थन मूल्य पर अब तक खरीदी शुरू नही , किसान संघ ने दिया ज्ञापन*
550 Views