देवास। सिविल लाइंस थानातंर्गत कुबेर नगर में गाड़ी की पुलिस में शिकायत करने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक व्यक्ति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार चंदा पति प्रेम राठौर निवासी कुबेर नगर ने श्रीराम पिता ओंकारलाल चौधरी निवासी जयश्रीनगर के गाड़ी के मामले को लेकर पुलिस में शिकायत की थी। इस बात को लेकर शाकिर पिता मुन्ना घोसी निवासी चाण्क्युपरी, श्रीराम पिता ओंकारलाल चौधरी निवासी जयश्रीनगर, अमित काला और आकाश दोनों निवासी सिविल लाइंस चंदा राठौर घर पहुंचे। शिकायत करने की बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान चंदा राठौर के घर आए राकेश कटारिया पिता हिन्दुसिंह कटारिया निवासी पुष्पकुंज कालोनी को चाकू से हमला कर घायल कर दिया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने राकेश कटारिया की रिपोर्ट पर शाकिर, श्रीराम, अमित काला और आकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है
शिकायत की तो चाकू मार किया घायल।
441 Views