519 Views
देवास/उदयनगर-अपना घर नहीं तो क्या हुआ। पुलिस थाना ही घर है इस सोच के साथ थाने पर ही बना दी रंगोली।घनतेरस पर सभी को अपने घर की याद आती है। आंगन में रंगोली बना कर पर्व का इजहार करते हैं। लेकिन पुलिस सेवा में अपने घर और परिवार से दुर होकरी नोकरी करने आई दो महिला कांस्टेबल सुरभि श्रीवास्तव एवं प्रियंका बारिया को अन्य घर पर रंगोली देखकर रहा नहीं गया। अपने मन को समझाने के लिए जहां पर नोकरी कर रही उसे ही अपना घर समक्ष कर उदयनगर थाना परिसर के गेट पर रंगोली बनाकर पर्व का इजहार कर खुशी मनाई।