देवास, 30 अक्टूबर 2018/ विधानसभा निर्वाचन-2018 में मतदाता अधिक से अधिक मतदान करें। इसके लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विभिन्न गतिविधियां संचालित की जा रही है। इसी कड़ी में नगर निगम देवास द्वारा मतदाता जागरूक किया जाकर उन्हें ईवीएम एवं वीवीपेट के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।
नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने बताया कि मतदान मेरा अधिकार लोकतंत्र की जान मतदाता जागरूकता अभियान के अंतर्गत मंगलवार को वार्ड क्रमांक 22 और वार्ड क्रमांक 23 में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके अंतर्गत सफाई कर्मचारियों को आगामी आने वाले चुनाव की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें प्रेरित किया गया कि वह 28 नवंबर 2018 को वोट डालने जरूर जाएं सफाई मित्रों को ईवीएम के साथ वीवीपेट मशीन की जानकारी भी दी गई। नगर निगम आयुक्त श्री चौहान ने बताया कि देवास शहर के वार्ड क्रमांक 16 संजय नगर में मतदाताओं को वोट डालने की प्रक्रिया बताई गई। उन्हें वीवीपेट मशीन की जानकारी भी दी गयी।
नगर निगम देवास द्वारा मतदाताओं किया जा रहा है जागरूक
484 Views