प्रिन्स बैरागी
देवास-भारतीय जनता पार्टी देवास द्वारा आयोजित देवास विधान सभा कार्यकर्ता सम्मेलन भोपाल रोड़ स्थित मिलाप गार्डन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने सम्बोधित करते हुए कहा।वर्तमान में देश के प्रधानमंत्री और ओर प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान जो कि केवल गरीबो के हितों के बारे में ही सोचते है और उनके हितों की योजनाएं लागू कर उनके विकास में लगे हुए है।आने वाले समय मे देश का कोई घर इस नही होगा जहां उज्ज्वला योजना का चूल्हा नही जलेगा ।आगामी समय मे हर गरीब घर मे उज्ज्वला योजना का लाभ पहुचेगा।
विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंह और कांग्रेस ने केवल प्रदेश और देश को बदनाम ही किया है।कांग्रेस के जमाने मे सड़को के ये हाल थे कि आदमी की नींद खुल जाती थी और पता लग जाता था कि मध्यप्रदेश आ गया है।लेकिन भाजपा की सरकार ने विकास कार्य कर सड़को की स्थिति बदल दी।
कांग्रेस के शासन में प्रदेश और देश केवल गड्ढे में गया है और भाजपा की सरकार ने विकास के द्वारा प्रदेश और देश को विकास के नए आयाम दिए है।
उपस्थित कार्यकर्ताओ को कैलाश विजयवर्गीय ने संकल्प दिलाया कि इस बार कांग्रेस तो हार ही रही है।लेकिन गायत्री राजे पँवार को एक लाख से अधिक मतों से जिताना है।
कार्यक्रम में उपस्थित केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत ने अपने उद्बोधन में कहा कि जनता आज कांग्रेस को बुरी तरह से नकार रही है और इसका उदाहरण है । कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में करीब 15 से सोलह राज्यो में या तो भाजपा की सरकार बनी है या भाजपा और सहयोगी गठबंधनों की सरकार बनी है।
कांग्रेस ने केवल अलगाववादी ताकतों को संरक्षण देने का काम किया है। गेहलोत ने मुख्यमंत्री सिंह की तारीफ करते हुए कहा कि प्रदेश ने पूरे देश मे चहुमुखी विकास किया है।प्रदेश में लागू कई योजनाएं ऐसी है जिनको की दूसरे प्रदेश अमल में ला रहे है।
कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए गेहलोत ने कहा कि कांग्रेस अब वो गांधीजी वाली पार्टी नही रही है ।कांग्रेस केवल अपना विकास करना जानती है प्रदेश या देश के विकास से कांग्रेस का कोई लेना देना नही है।
इसके अलावा क्षेत्रीय सांसद मनोहर ऊंटवाल, विधायक गायत्री राजे पँवार , ओर विक्रम सिंह पँवार ने भी कार्यकर्ताओ को सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में विधायक रमेश मेंदोला, जीतू जिराती। राय सिंह सेंधव, जिलाध्यक्ष नंदकिशोर पाटीदार, धर्मेंद्र सिंह बैस सहित कई वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।