जिले में 21 फ्लाइंग स्क्वाड गठित सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की लगाई ड्यूटी में आंशिक संशोधन

590 Views

देवास- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. श्रीकान्त पाण्डेय ने भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन-2018 के लिए जिले की पांचों विधानसभा में जिले में कुल 21 फ्लाइंग स्क्वाड गठित किए गए है। इनमें विधानसभा क्षेत्र सोनकच्छ में 5, देवास में 4, हाटपीपल्या में 4 खातेगांव में 4 तथा बागली में 4 फ्लाइंग स्कॉट दल गठित किए गए हैं। गठित दल चक्रानुसार क्रम में चौबीसों घंटे कार्यवाही करेंगे। सेक्टर अधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी फ्लाइंग स्क्वाड में लगाई गई है। दल में वीडियोग्राफर तथा आवश्यक संख्या में पुलिसकर्मी भी रहेंगे।
जारी आदेश अनुसार सोनकच्छ विधानसभा क्षेत्र में फ्लाइंग स्कॉड शून्य हेतु नायब तहसीलदार नाहिद अंजूम तथा पुलिस अधिकारी सउनि विजयसिंह बैस तथा पुलिस अधिकारी मक्सी थाना की ड्यूटी लगाई है। फ्लाइंग स्कॉड 01 के लिए नायब तहसीलदार सुनील पिडीआर एवं सउनि रमेश पचलानिया, फ्लाइंग स्कॉड 02 के लिए नायब तहसीलदार रूचि गोयल तथा उपनिरीक्षक दीपक कामले की ड्यूटी लगाई गई है। फ्लाइंग स्कॉड 03 के लिए नायब तहसीलदार नाहिद अंजूम तथा पुलिस अधिकारी सउनि विजयसिंह बैस की ड्यूटी लगाई है तथा फ्लाइंग स्कॉड 04 के लिए नायब तहसीलदार राजभानसिंह कुशवाह तथा सउनि राकेश सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
देवास विधानसभा क्षेत्र में फ्लाइंग स्कॉड 05 के लिए नायब तहसीलदार पूनम तोमर तथा सउनि खुशीलाल रणवासिया की ड्यूटी लगाई गई है। फ्लाइंग स्कॉड 06 के लिए नायब तहसीलदार मोहनलाल गोयल तथा सउनि जीएस वर्मा, फ्लाइंग स्कॉड 07 के लिए नायब तहसीलदार विनोद पटेल तथा उनि बीएन सिंह, फ्लाइंग स्कॉड 08 के लिए नायब तहसीलदार योगेंद्र तिवारी तथा सउनि मो. फरीद की ड्यूटी लगाई गई है।
हाटपीपल्या विधानसभा क्षेत्र में फ्लाइंग स्कॉड 09 के लिए नायब तहसीलदार प्रवीण पाटीदार तथा उनि लोकेंद्र चौधरी की ड्यूटी लगाई है। फ्लाइंग स्कॉड 10 के लिए नायब तहसीलदार राजश्री ठाकुर तथा सउनि महेंद्रसिंह ठाकुर तथा फ्लाइंग स्कॉड 11 के लिए नायब तहसीलदार अविनाश सोनानिया तथा उनि गगन बादल की ड्यूटी की लगाई गई है। फ्लाइंग स्कॉड 12 के लिए नायब तहसीलदार प्रतिभा भाबर तथा सउनि कैलाश नारायण परमार की ड्यूटी लगाई गई है।
खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में फ्लाइंग स्कॉड 13 के लिए नायब तहसीलदार लीलाधर पटेल तथा सउनि लोकेश कुशवाहा, फ्लाइंग स्कॉड 14 के लिए नायब तहसीलदार अर्पित मेहता तथा सउनि बीएल कंशन की ड्यूटी लगाई है। फ्लाइंग स्कॉड 15 के लिए तहसीलदार संजय शर्मा तथा सउनि नारायण चौरड़िया तथा फ्लाइंग स्कॉड 16 के लिए नायब तहसीलदार मेघा तिवारी तथा प्रधान आरक्षक सुधीर पाठक की ड्यूटी फ्लाइंग स्क्वाड में लगाई गई है।
बागली विधानसभा क्षेत्र में फ्लाइंग स्कॉड 17 के लिए नायब तहसीलदार राधाराम कुशवाह तथा प्र.आ. सुमरत धुर्वे, फ्लाइंग स्कॉड 18 के लिए नायब तहसीलदार अक्षय चौधरी तथा सउनि विलियन खलको, फ्लाइंग स्कॉड 19 के लिए नायब तहसीलदार मनोज शर्मा तथा सउनि केके परमार तथा फ्लाइंग स्कॉड 20 के लिए नायब तहसीलदार धन्नालाल असंल तथा सउनि आर दंडोतिया की ड्यूटी लगाई गई है।
कलेक्टर डॉ. पाण्डेय ने बताया कि उक्त फ्लाइंग स्कॉड दल सम्मिलित क्षेत्रों के अंतर्गत दर्शाए गए मतदान केंद्रों के लिए कार्य संपादित करेंगे। निर्वाचन अवधि में सी-विजिल अथवा अन्य माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों पर जांच की कार्यवाही के लिए क्षेत्र के निकटतम किसी भी दल को कार्यवाही के लिए आदेशित करेंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक फ्लाइंग स्कॉट के साथ पर्याप्त संख्या में पुलिस विभाग द्वारा शस्त्र पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी, जबकि दलों के लिए वाहन की व्यवस्था नोडल अधिकारी परिवहन द्वारा की जाएगी। फ्लाइंग स्क्वाड टीम के वीडियो ग्राफर एवं जप्ती आदि से संबंधित प्रकरणों में उपयोग हेतु आने वाली सभी जरूरी सामग्री आदि भी उपलब्ध कराई जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »