मातृभाषा का ‘दशक उत्सव’ सम्पन्न

4 Views

हिंदी हमारे देश की प्रतिनिधि- मंत्री सावित्री ठाकुर

निरंतरता ही साहित्य का स्वभाव है- श्री जटिया

इन्दौर। हिन्दी के तकनीकी प्रचार-प्रसार और विस्तार के लिए कार्यरत मातृभाषा डॉट कॉम की 10वीं वर्षगाँठ पर रविवार को प्रीतमलाल दुआ सभागार इन्दौर में ‘दशक उत्सव’ का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि केन्द्रीय राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर, अध्यक्षता पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं चुनाव समिति के सदस्य सत्यनारायण जटिया ने की।
शब्द स्वागत मातृभाषा उन्नयन संस्थान की सचिव भावना शर्मा ने किया एवं विषय प्रबोधन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ ने किया।


केंद्रीय मंत्री सावित्री ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि ‘भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हिंदी हमारे देश की प्रतिनिधि भाषा है। हमें इसका सम्मान करना चाहिए।’
श्री सत्यनारायण जटिया ने कहा कि ‘भाषाओं और साहित्य का स्वभाव निरंतरता है, यह दस वर्षों की निरंतरता इसी बात का प्रतीक है। नियमित और निरन्तर लेखन से ही प्रगति संभव है।’
इस अवसर पर भावना शर्मा की पुस्तक ‘बुनकारी’ के द्वितीय संस्करण का, अंजु चौधरी के उपन्यास ‘स्मृतिवन’, अनुरूपा चौघुले के कहानी संग्रह ‘आख़िरी हिम्मत’ व डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’ की ‘हिंदी आख़िर क्यों?’ का लोकार्पण हुआ।

कार्यक्रम में मातृभाषा गौरव सम्मान से राजस्थान से नरेंद्र पाल जैन, करनाल हरियाणा से अंजु चौधरी, हैदराबाद से काजल जोशी, प्रतापगढ़ उत्तरप्रदेश से प्रीति खरवार, महिदपुर से आरती जोशी, सनावद से पारस बिरला एवं इन्दौर से सुषमा व्यास राजनिधि, डॉ. संध्या सिलावट, कीर्ति मेहता ‘कोमल’, सुरेखा सिसौदिया सम्मिलित हुए।
साथ ही, शहर के वरिष्ठ साहित्यकारों में प्रभु त्रिवेदी, ज्योति जैन, डॉ. किसलय पंचोली जी, रमेश चंद्र शर्मा, डॉ. प्रतिभा सोलंकी, डॉ. वंदना चराटे, विश्वास व्यास, डॉ. अखिलेश राव, मंजूला भूतड़ा व प्रेम मंगल को भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम संचालन कवि अंशुल व्यास एवं आभार राष्ट्रीय सहसचिव सपन जैन काकड़ीवाला ने व्यक्त किया।
दूसरे सत्र में साहित्यकारों ने रचनापाठ किया।
कार्यक्रम में कीर्ति राणा, हरेराम वाजपेयी, राजेन्द्र कोपरगांवकर, जय सिंह रघुवंशी, देवेंद्र सिंह सिसौदिया, प्रदीप नवीन, राममूरत राही, प्रेस क्लब सचिव अभिषेक चेन्डके कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मीकांत पंडित, प्रेस क्लब महिला प्रतिनिधि पूनम शर्मा, लोकेश पाल,  मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितेश गुप्ता, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ. नीना जोशी, मणिमाला शर्मा, गौरव चतुर्वेदी, एस.एन. गोयल सहित अरविंद गुप्ता, दीपक पाटीदार, अनिल नीमा, संजय अग्रवाल, लोकेश मंगल, गौरव साक्षी, डॉ. अरुण सिर्वी, गरिमा संजय दुबे, डॉ. मनीषा व्यास, मनीष व्यास, गौरव अग्रवाल, जयश्री भार्गव, नीरजा जैन, अजय जैन, मोहन रावल, अश्विन खरे, देवाशीष तराणेकर, रोशन कुशवाह, अरविंद जोशी इत्यादि मौजूद रहे।