
इन्दौर। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा की नगर इकाई की घोषणा रजनीश वर्मा ने की, जिसमें जुझारू और कर्मठ युवा अंकित तिवारी को नगर कार्यकारिणी में आई. टी. प्रभारी मनोनीत किया गया है।
श्री तिवारी ने अपने मनोनयन पर शीर्ष नेतृत्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग प्रभारी, रणवीर सिंह रावत, किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपालसिंह चावड़ा, भाजपा इंदौर नगर प्रभारी राजेश सोलंकी एवं भाजपा किसान मोर्चा इंदौर नगर अध्यक्ष रजनीश वर्मा का आभार व्यक्त किया।
साथ ही, पार्टी की विचारधारा को युवाओं तक पहुंचाने एवं मोर्चा के कार्यों को आम जन तक तकनीक के सहारे पहुंचाने का संकल्प लिया।
ज्ञात हो कि 15 सितम्बर 1999 को उत्तर प्रदेश में जन्मे अंकित तिवारी का प्रारंभिक जीवन भारतीय संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों के बीच बीता। बाद में उनका परिवार मध्यप्रदेश में आकर बस गया। कृषि और सामान्य पारिवारिक पृष्ठभूमि से आने वाले अंकित तिवारी ने वाणिज्य विषय में स्नातक (B.Com) करने के पश्चात् विधि स्नातक (LLB) की शिक्षा वर्ष 2024 में पूर्ण की। शिक्षा के साथ-साथ उनका झुकाव सामाजिक कार्यों, छात्र नेतृत्व और राष्ट्रहित से जुड़े विषयों की ओर बढ़ता गया। वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् एवं विभिन्न राष्ट्रवादी और सामाजिक संगठनों से भी जुड़े रहे हैं।
उनके मनोनयन पर मित्रगणों एवं साथियों ने अभिनन्दन किया।