पानी पीने मस्जिद में गई थी 12 साल की मासूम, बाथरूम में खींचकर ले गया अक़दस, किया नाबालिक के साथ दुष्कर्म

168 Views

(ख़बर हलचल न्यूज़)

मुम्बई। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई से सटे कल्याण जिले में एक नाबालिग लड़की से रेप की खबर है। यह रेप मस्जिद के अंदर किया गया है। पीड़िता मस्जिद के अंदर पानी पीने गई थी। आरोपित का नाम अक़दस चंदू है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फल बेचने वाला अक़दस साल भर पहले भी इसी पीड़िता के साथ रेप कर चुका है, अब उसने ये हरकत दोहराई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना कल्याण के थानाक्षेत्र बाजारपेठ की है। यहाँ की रहने वाली 12 वर्षीया एक लड़की दुकान से केक खरीदने गई थी। रास्ते में उसे प्यास लगी तो पास की एक मस्जिद में पानी पीने चली गई। मस्जिद के भीतर ही अक़दस चंदू ने पीड़िता का रेप किया।

अक़दस ने रेप से पहले पीड़िता को पीछे से जकड़ कर मुँह बंद कर दिया था। बाद में वो जबरन लड़की को मस्जिद के बाथरूम में उठा कर ले गया। यहाँ पर उसने लड़की से रेप किया। जब पीड़िता चीखने-चिल्लाने लगी तो अक़दस चंदू वहाँ से भाग निकला। जैसे-तैसे पीड़िता अपने घर पहुँची और परिजनों को सारी बात बताई।

लड़की के घर वालों ने बाजारपेठ थाने में अक़दस चंदू के खिलाफ FIR दर्ज करवाई है। शिकायत में यह भी बताया गया है कि आरोपित ने 1 साल पहले भी पीड़िता से रेप किया था। पुलिस द्वारा मामले की जाँच करवाई जा रही है।

पुलिस ने अक़दस के खिलाफ IPC की विभिन्न धाराओं सहित पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज किया है। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाजारपेठ इलाके में ही रहने वाला अक़दस चंदू फल बेचता है। इस घटना से पीड़िता काफी डर गई थी। उसका मेडिकल परीक्षण और काउंसिलिंग करवाई जा रही है।

Translate »