पत्रकार आनंद जैन नहीं रहें

248 Views

इन्दौर। शहर में सुलझी हुई पत्रकारिता और अपने सहज व मिलनसार स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले वरिष्ठ पत्रकार आनंद जैन का अल्पायु में हृदयघात से बुधवार सुबह निधन हो गया।
श्री जैन ने राज एक्सप्रेस, दबंग किसान, ख़बर हलचल न्यूज़ सहित कई मीडिया संस्थानों में सेवाएँ दी है।
आनंद जैन के निधन पर इन्दौर प्रेस क्लब अध्यक्ष अरविंद तिवारी, उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी, मातृभाषा उन्नयन संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, वरिष्ठ पत्रकार मुकेश तिवारी, मार्टिन पिंटो, सहित पत्रकार साथियों, राजनैतिक लोगों व समाज सेवियों ने श्रद्धांजलि दी।

प्रेस क्लब में दी श्रद्धांजलि

श्री जैन के निधन पर इन्दौर प्रेस क्लब में आमने-सामने कार्यक्रम के पूर्व दो मिनट का मौन रखकर भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत चड्डा, इन्दौर प्रेस क्लब महासचिव हेमन्त शर्मा, सचिव अभिषेक मिश्रा, कोषाध्यक्ष संजय त्रिपाठी, महेंद्र सोनगिरा, राजेश यादव, सुनील नीले, लोकेश सोलंकी, पीयूष पारे,अभिषेक दुबे, लक्ष्मीकांत पण्डित, अनिल त्रिवेदी, राजेन्द्र कोपरगांवकर, अज़ीज़ खान, रोहित त्रिवेदी, देवेन्द्र मीणा, प्रियंका पाण्डेय, अभय तिवारी, संजीव मालवीय, बंटी गुंजाल, विजय गुंजाल, विनोद शर्मा, संदीप जैन, प्रवीण बरनाले, निकिता रघुवंशी, अनिल पुरोहित, विकास सोलंकी, आशीष मालवीय, महेश मिश्रा, चेतन मोहनवाणी, बंटी राठौड़, अरविंद यादव, शैलेश रघुवंशी, नवीन जैन, चंदू मरमट, धर्मेन्द्र खटके, रवि रत्नाकर, राहुल, कमलेश सेन, धर्मेश यशलाह, नवीन मौर्य, लोकेश पाल, अशोक गौड़, करण अहिरवार, राजा खान, यशवंत पँवार, आशु पटेल, मांगीलाल चौहान, सागर चौकसे, मोहित चौहान, श्याम कामले, मंगल राजपूत, इरशाद रजा आदि मौजूद पत्रकारों ने श्रद्धांजलि देकर शोक व्यक्त किया।

Translate »