आरपीआई मध्यप्रदेश में भाजपा का सहयोग करेगी, सरकार बनने के बाद आरपीआई को कही हिस्सेदारी मिले यह बात करेंगे- आठवले

637 Views

केंद्रीय मंत्री श्री रामदास आठवले आज प्रेस क्लब में

(ख़बर हलचल न्यूज़)

इंदौर। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के सांसद और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री श्री रामदास आठवले रविवार को सुबह इंदौर प्रेस क्लब में ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसमें उन्होंने कांग्रेस को जमकर कोसा और यह भी कहा कि महाराष्ट्र में वन मेन हूँ। आरपीआई का मध्यप्रदेश में होल्ड नहीं है पर हम एनडीए में शामिल है तो यहाँ भाजपा का सहयोग करेंगे, सरकार बनने के बाद आरपीआई को कही हिस्सेदारी मिले यह बात करेंगे।’
श्री आठवले यह भी कहा कि ‘नरेंद्र मोदी है गाँधी, जब तक नहीं बनेगा प्रधानमंत्री राहुल गाँधी।’

प्रेस से मिलिए कार्यक्रम को प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष प्रदीप जोशी व महासचिव हेमन्त शर्मा ने संचालित किया।