राष्टपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की हालत दयनीय…कुछ वर्षों पहले आई थी नई प्रतिमा स्थापित नही हुई।

920 Views

राष्टपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा की हालत दयनीय

कुछ वर्षों पहले आई थी नई प्रतिमा स्थापित नही हुई

बदनावर ( राजेश चौहान ) जनपद पंचायत बदनावर की राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त ग्राम पंचायत तिलगारा में शासकीय स्कूल प्रागण तथा पंचायत भवन के सामने स्थापित राष्टपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा बहुत ही दयनीय है और अपनी हालत पर आंसू बहा रही हैं यहाँ कुछ असामाजिक तत्वों ने प्रतिमा के नाक कान कुतर दिए जिसे कुछ जवाबदारों ने एमसिल से प्रतिमा के नाक कान बनाए थे वह भी कई माह पहले जिसके बात आज तक इस ओर किसी का ध्यान नहीं है वही लगभग 13, 14 वर्षो पहले यहा नई प्रतिमा स्थापना के लिए आई थी वह कहा गई क्यो नही लगी किसी को पता नहीं यहाँ प्रतिमा के आसपास हमेशा ही असामाजिक तत्व डेरा बना रहता है तथा प्रतिमा की जालियो पर महिलाएं अपने सभी तरह के कपड़े सुखाती है जबकि स्कूल स्टाफ व पंचायतकर्मी हमेसा इधर से गुजरते हैं किंतु किसी का ध्यान इस नही जाता

Translate »