उत्कृष्ट कार्य करने वाले हुए सम्मानित
शासन की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओ के क्रियान्वयन एवम् विधान सभा निर्वाचन 2018 के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने पर टोंक खुर्द तहसील कार्यालय की नायब तहसीलदार नाहिद अंजुम, नायब नजीर राहुल माली, एवम् पटवारी किशोर जोशी को 26 जनवरी 2019 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देवास में आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीकांत पांडे द्वारा प्रशंसा स्वरूप प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।