शाही ऐश्वर्य की झलक दिखी, किन्नरों की कलश यात्रा में।

457 Views

प्रिन्स बैरागी

देवास-शहर में चल रहे किन्नरो के सम्मेलन में आज शाही राजसी ठाट के साथ विशाल कलश यात्रा निकाली । लगभग 40 वर्षो बाद हुए इस विशाल आयोजन में आज सभी किन्नरों ने आज सजधज कर शाही परिधान ओढ़कर सजीली बग्गी में सवार होकर शहर के प्रमुख मार्गों से ऐतिहासिक कलश यात्रा निकाली मार्ग के दोनों ओर लोगो की भारी भीड़ यात्रा को देखने के लिए उमड़ रही थी। लोगो ने भी गर्मजोशी से किन्नरों की कलश यात्रा का स्वागत किया। किन्नर समुदाय के महामंडलेश्वर का खेड़ापति मन्दिर में अभिवादन किया गया। जयश्री महाकाल ओर जयश्रीराम के उदघोष के साथ किन्नर नाचते गाते हुए अपनी मस्ती में झुम रहे थे। वही लोगो मे उनके साथ सेल्फी लेने की होड़ लगी रही। किन्नरों ने भी लोगो के साथ सेल्फी ली। लोगो मे सिक्के वितरित करते हुए  सभी के लिए दिल खोलकर आशीर्वाद की वर्षा की।उपस्थित लोगों ने भी आज समृद्धता की सड़क पर झलक देखी जो हमेढ याद रहेगी।

सारे कार्यक्रम के दौरान यातायात व्यवस्था काफी बिगड़ी हुई दिखाई दी इतने बड़े आयोजन के चलते इस तरह की व्यवस्था ने यात्रा में काफी परेशानी बड़ाई।

Translate »