100 फीट ऊंचा तिरंगा शान से लहराएगा स्टेशन पर..

898 Views

100 फीट ऊंचा तिरंगा शान से लहराएगा स्टेशन पर…
27 बाय 18 फीट का होगा तिरंगा झंडा
इंदौर।शहर के मध्य में स्थीत इंदौर रेलवे स्टेशन पर सबसे ऊंचा तिरंगा झंडा लहराने वाला है। एयरपोर्ट की भाती स्टेशन पर 100 फीट की ऊंचाई वाला तिरंगा नजर आने वाला है। इसके लिऐ बेस के साथ पोल भी आ चुके है। यह 27 बाय 18 फीट का तिरंगा होगा। रेलवे अधिकारियों के अनुसार उक्त झंडा रेलवे की धरोहर के रूप में स्टेशन परिसर में लगाया जा रहा है। पोल की ऊंचाई 100 फीट की रहेगी। शीर्ष पर झंडा लहराएगा। इसकी लागत लगभग 10 लाख रु.आएगी। इसी साल में ही इसे फहराने की तैयारी की जा रही है।