शिर्डी जा रहे पदयात्रियों का हुआ नगर प्रवेश*

654 Views

*शिर्डी जा रहे पदयात्रियों का हुआ नगर प्रवेश*
*सेंधवा से कपिलेश शर्मा* -कुक्षी से शिर्डी तक जाने वाले पदयात्रियों का जत्था रविवार शाम को नगर में पहुंचा। लखन नगर स्थित सांई मंदिर में दर्शन करने के बाद सभी पदयात्री रात विश्राम करने के लिए मंडी शेड में पहुंचे।
सांई सेवा समिति कुक्षी द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पदयात्रा निकाली गई। जिसमे 400 पदयात्री शामिल हुए। समिति के राकेश भाई ने बताया यात्रा का 15वां वर्ष है। यात्रा 21 दिसंबर को शुरू की गई थी जो 31 दिसंबर को शिर्डी पहुंचेगी। यात्रा में 150 महिलाएं और 250 पुरुष शामिल है। सभी यात्री 40 किमी प्रतिदिन पैदल चल रहे है। यात्रा में सांई बाबा की मूर्ति वाला बड़ा रथ और एक छोटा रथ भी साथ में चल रहा है। शहर पहुंचने पर नगर के सांई भक्तों ने पदयात्रियों का स्वागत किया। सांई मंदिर में दर्शन करने के बाद पदयात्रियों मंडी शेड में पहुंचे। कुक्षी के अश्विन मुकाती और ताराचंद्र सोलंकी ने रात में पदयात्रियों के लिए भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया।