सोहन काग
*धार जिले की मनावर तहसिल के समीपस्थ ग्राम अजन्दा में हिमालय की लाडली साध्वी कथा व्यास विचित्र रचना दीदी जी एवं ब्रह्म ज्ञानी वेदांत विभूती स्वामी श्री सदानंद गिरि जी महाराज के कर कमलों द्वारा ग्राम अजंदा में संत निवास हेतु श्री आईजी विचित्र सदानंद आश्रम का भूमी एवं स्तंभ पूजन हुआ जिसमें ग्राम के सभी गणमान्य नागरिको ने एकत्रित होकर श्री आईजी विचित्र सदानंद आश्रम के भूमी एवं स्तंभ पूजन के साक्षी बने व् आश्रम निर्माण का संकल्प लिया।*
*इस निर्माणाधीन आश्रम में नित्य प्रकल्प एवं वेदांत ज्ञान की शिक्षा प्रारंभ की सत्य सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिये नित्य प्रकल्प संचालित होंगे तो साथ ही नवागत समूह को संस्कारित शिक्षा ग्रहण करने का अवसर भी प्राप्त होगा। उक्त आश्रम निर्माण हेतु भूमि श्री कैलाश (बाबा) पेमाजी अगलचा सिर्वी द्वारा दी गई।सा।समस्त ग्राम वासी अजन्दा।*