115 Views

विश्व के ख्यात फोटोग्राफर्स की दर्शनीय तस्वीरों से दर्शक होंगे रूबरू
इंदौर। चल मिलकर यादें सजाएं, दुनिया को दिखाएं, यह थीम है वर्ल्ड फोटोग्राफी डे पर आयोजित विशेष स्लाइड शो कार्यक्रम की। 19 अगस्त को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे के मौके पर फोटोग्राफर्स ऑफ इंडिया इंदौर और इंदौर प्रेस क्लब द्वारा संयुक्त रूप से यह आयोजन किया जा रहा है।
कार्यक्रम संयोजक बलवंत सिंह चौहान और राजू पंवार ने बताया कि इसमें प्रेस फोटोग्राफर्स एवं शहर के ख्यात फोटोग्राफर्स शामिल होंगे। इनमें वाइल्ड लाइफ, कला संस्कृति और प्रकृति को समझने वाले फोटोग्राफर्स की चुनिंदा तस्वीरों को एक स्लाइड शो के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा।
गौरतलब है कि 19 अगस्त 1839 को फ्रांस सरकार ने अपने ख्यातनाम फोटोग्राफर के नाम पर फोटोग्राफी की प्रक्रिया को सार्वजनिक किया था। इसी ऐतिहासिक घटना की याद में हर साल 19 अगस्त को वर्ल्ड फोटोग्राफी डे मनाया जाता है। इसका उद्देश्य फोटोग्राफी कला, इतिहास और उसके महत्व को लोगों तक पहुंचाना तथा फोटोग्राफर्स के योगदान को सम्मान देना है। इंदौर प्रेस क्लब अध्यक्ष दीपक कर्दम और महासचिव प्रदीप जोशी ने बताया कि इंदौर प्रेस क्लब के सभागार में 19 अगस्त को शाम 6 बजे यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जो सभी के लिए खुला है। कार्यक्रम में विश्व विख्यात छायाकार रघु राय को श्रद्धासुमन भी अर्पित करते हुए उनके प्रति आदरांजलि प्रेषित की जाएगी।