नालसा की कांफ्रेंस आज से इंदौर में, सीजेआई न्यायमूर्ति सूर्यकांत हुए शामिल, सीएम ने किया संबोधित

3 Views

इंदौर। नेशनल लीगल सर्विसेस अथारिटी (नालसा) की दो दिवसीय वेस्ट जोन रीजनल कांफ्रेंस शनिवार से इंदौर में शुरू हुई। आयोजन में सुप्रीम कोर्ट के साथ मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के 50 से अधिक न्यायमूर्ति, विधि एवं न्याय मंत्रालय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार), राज्य विधिक सेवा प्राधिकरणों के कार्यकारी अध्यक्ष, ख्यात विधिवेत्ता, विषय विशेषज्ञ शामिल हुए।
शहर के ब्रिलिएंट कन्वेंशन सेंटर में इस कांफ्रेंस की शुरुआत शनिवार सुबह साढ़े 10 बजे देश के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने की। वे शुक्रवार देर शाम ही इंदौर पहुंच गए। उन्होंने उज्जैन जाकर भगवान महाकाल के दर्शन किए। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव भी शामिल हुए।

‘एकजुट आवाजें, सशक्त कल- संवाद, गरिमा एवं समावेशन के माध्यम से न्याय तक पहुंच को आगे बढ़ाना’ विषय पर आयोजित इस कांफ्रेंस में मध्यस्थता, आदिवासी समुदायों के विधिक सशक्तीकरण, बाल-अनुकूल न्याय और बंदियों के लिए न्याय के साथ ही विधिक सेवा संस्थानों की सर्वोत्तम कार्यप्रणालियों पर चर्चा की गई।