चंडीगढ़: चंडीगढ़ की बेटी हर्षिता ने अपनी मेहनत और जुनून के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। जॉर्जिया के बाटूमी शहर में 30 जुलाई से 4 अगस्त 2026 तक आयोजित बाटूमी ओपन इंटरनेशनल वुशु टूर्नामेंट में हर्षिता ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। प्रतियोगिता में 12 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।
दो गोल्ड से बढ़ाया देश का मान: अंतरराष्ट्रीय मंच पर मुकाबला आसान नहीं था, लेकिन हर्षिता ने आत्मविश्वास के साथ अपने मुकाबले खेले और दोनों स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किए। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ चंडीगढ़ और देश का नाम भी गौरवान्वित हुआ है। वुशु चीन की पारंपरिक मार्शल आर्ट है और इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतना खिलाड़ियों के लिए बड़ी उपलब्धि माना जाता है।

मां को दिया सफलता का श्रेय: हर्षिता अपनी इस कामयाबी का सबसे बड़ा श्रेय अपनी मां रीता को देती हैं। हर्षिता ने कहा, “मैं अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मां को देती हूं. उन्होंने हर मुश्किल समय में मेरा साथ दिया और कभी मेरा हौसला टूटने नहीं दिया। परिवार की आर्थिक और सामाजिक चुनौतियों के बावजूद मां ने मुझे खेल जारी रखने के लिए लगातार प्रेरित किया।
