दिल्ली में मनमोहन सिंह के स्मारक के लिए जगह की तलाश जारी

132 Views

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का राष्ट्रीय राजधानी में स्मारक बनाने का फैसला किया। कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीतिक कर रही है। सरकारी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सूत्रों ने बताया कि सरकार ने मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने का निर्णय लिया है और इस निर्णय के बारे में कांग्रेस को सूचित किया गया है। हालांकि, सरकार ने यह भी कहा कि स्मारक के लिए उचित स्थान चुनने में कुछ दिन लग सकते हैं।
एक सरकारी सूत्र ने कहा, मनमोहन सिंह के सम्मान में स्मारक बनाने के फैसले के बारे में कांग्रेस को सूचित कर दिया गया है। लेकिन उन्होंने इस मुद्दे पर राजनीति शुरू कर दी है।
मनमोहन सिंह ने कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए सरकार की अगुवाई की थी और जिनका आर्थिक सुधारों में महत्वपूर्ण योगदान माना जाता है। वह 2004 से 2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। 92 वर्ष की आयु में गुरुवार को उनका निधन हुआ।

Translate »