वरिष्ठ साहित्यकार श्रीमती सूद भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित

318 Views

दिल्ली। हिन्दी भाषा के प्रचार प्रसार में श्रेष्ठ अवदान को रेखांकित करते हुए मातृभाषा उन्नयन संस्थान द्वारा दिल्ली की साहित्यकार एवं अयन प्रकाशन की संस्थापक चन्द्रप्रभा सूद को संस्थान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य भावना शर्मा द्वारा भाषा सारथी सम्मान से सम्मानित किया गया।

श्रीमती सूद विगत तीन दशक से अधिक समय से हिन्दी भाषा के प्रचार-प्रसार का कार्य कर रही हैं। उन्होंने कई किताबें भी लिखी भी हैं और संपादन भी किया है और उनके आलेख कई पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। उन्होंने सैंकड़ो लेखकों को अपने संग्रहों तथा पुस्तक प्रकाशन के माध्यम से प्रोत्साहन भी किया है।
श्रीमती सूद को प्रदत्त भाषा सारथी सम्मान पर संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अर्पण जैन ‘अविचल’, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. नीना जोशी, राष्ट्रीय सचिव गणतन्त्र ओजस्वी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष शिखा जैन सहित नितेश गुप्ता, गिरीश चावला, चंद्रमणि मणिका इत्यादि ने शुभकामनाएँ दीं एवं उनके कार्यों की प्रशंसा की।

Translate »