दस्ताने, मास्क, केप, नेपकीन को पृथक से पीले कलर की थेली मे एकत्रित कर नगर निगम की डोर-टु डोर आने वाली कचरा वाहन के हेजार्ड वेस्ट कलेक्शन डब्बो मे ही डाले

339 Views

देवास खबर हलचल न्यूज़ लक्ष्मण जाधव
कलेक्टर डाॅ श्रीकान्त पाण्डेय नागरिको से की अपील की
कलेक्टर डाॅ श्रीकान्त पाण्डेय ने जिले के सभी नागरिको से अपील की है कि वे उपयोग किये गये दस्ताने, मास्क, केप, नेपकीन को पृथक से पीले कलर की थैली मे एकत्रित कर नगर निगम की डोर-टु डोर आने वाली कचरा वाहन के हेजार्ड वेस्ट कलेक्शन डब्बो मे ही डाला जावे। उन्होंने कहा कि शहर के नागरिको द्वारा कोरोना वायरस संक्रमण के दौरान प्रत्येक नागरिक/व्यक्ति,( महिला, पुरूष, बच्चे) के द्वारा व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण जैसे दस्ताने, मास्क, केप, नेपकीन का उपयोग किया जा रहा है तथा उपयोग के उपरांत शहरी कचरे मे फैंका या डाला जा रहा है, जो जन स्वास्थ्य के लिये हानिकारक एवं अन्य प्रकार संक्रमण की संभावना को प्रकट करता है। कलेक्टर तथा निगम प्रशासक डाॅ. पाण्डेय एवं एडीएम श्री सुर्यवंशी ने आम नागरिको से अपील की है कि वे उपयोग किये गये दस्ताने, मास्क, केप, नेपकीन को पृथक से पीले कलर की थेली मे एकत्रित कर नगर निगम की डोर-टु डोर आने वाली कचरा वाहन के हेजार्ड वेस्ट कलेक्शन डब्बो मे ही डाला जावे। आम नागरिक किसी भी परिस्थिति मे उपयोग किये गये व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणो को शहरी कचरे मे नही फैंके, जिससे वायरस के संक्रमण से भी बचा जा सकेगा। कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा हेतु आज जिलें के सभी होम गार्ड जवान को हैंड वास, मास्क, हैंड ग्लबस की सुरक्षा किट प्रदान की गई।

Translate »