अजमेर में ट्रेन के 4 डिब्बे पटरी से उतरे

888 Views

अजमेर। राजस्थान में अजमेर रेल मंडल के मदार में शुक्रवार को ‘अजमेर – सियालदाह’ एक्सप्रेस के 4 डिब्बे पटरी से उतर गए।

रेलवे के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सुबह करीब सात बजे रेलगाड़ी खाली होने के बाद रख रखाव के लिए यार्ड में जा रही थी कि अचानक 4 डिब्बे पटरी से उतर गए। हालांकि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन रेलवे के उच्चाधिकारियों ने इसे गम्भीर मानते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
बेपटरी हुए डिब्बों की जानकारी मिलते ही मंडल रेल प्रबंधक नवीनकुमार परशुरामका ने पूरी घटना की जानकारी ली और जांच के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मामले में जिसकी भी लापरवाही सामने आयेगी उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।