बिहार में Mid day meal बनाते समय बड़ा हादसा, 4 की मौत

907 Views

मोतिहारी। बिहार में पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह Mid day meal बनाने के दौरान रसोई गैस सिलेंडर के फटने से 4 लोगों की मौत हो गई तथा 3 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने यहां बताया कि एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) द्वारा सुगौली रेलवे गुमटी के निकट स्कूली बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन बनाया जा रहा था तभी अचानक रसोई गैस सिलेंडर में रिसाव के कारण आग लग गई। इसके बाद सिलेंडर धमाके के साथ फट गया जिसमें चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों की तत्काल पहचान नहीं की जा सकी है। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।