दिनेश पाण्डेय बने ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष


[खबर हलचल न्यूज़ , सुरेंद्र यादव की रिपोर्ट , रुदौली (अयोध्या)]

मवई अयोध्या । उत्तर प्रदेश ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डी पी सिंह ने ब्लाक मवई के ग्राम सैदपुर के प्रधान प्रतिनिधि दिनेश कुमार पांडेय एडवोकेट को संगठन का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है।जिलाध्यक्ष मनोनीत होने पर ग्राम प्रधान बिहारा बलवन्त सिंह,ग्राम प्रधान चंद्रामऊ जावेद अहमद,ग्राम प्रधान राजेश यादव,सुनील मिश्रा,भानू प्रताप यादव सहित सैकड़ों प्रधानों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी।